संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा की तैयारी को लेकर जिला बैठक आयोजित baithak aayojit Aaj Tak 24 news

 


संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा की तैयारी को लेकर जिला बैठक आयोजित  baithak aayojit Aaj Tak 24 news

आगर मालवा -  जिला में संत रविदास जी के मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के निमित्त संपूर्ण प्रदेश में संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा निकाली जा रही है जिसकी तैयारी को लेकर एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का आगर प्रवास को लेकर जिला में शनिवार को जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित की जा रही है। जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने बताया कि इस बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी सोनु गेहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर,जिला महामंत्री डा गजेन्द्र सिंह चद्रंवात,कैलाश कुंभकार ओम मालवीय, रहेंगे।बैठक में अपेक्षित जिला में निवासरत सांसद, विधायक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,भाजपा जिला पदाधिकारी, पुर्व जिलाध्यक्ष,पुर्व विधायक,जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य,भाजपा मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ जिला संयोजक,जनपद अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post