पार्टी के नींव है बूथ के कार्यकर्ता और पन्ना प्रमुख - आलोक शर्मा alok sharma Aaj Tak 24 news

 

पार्टी के नींव है बूथ के कार्यकर्ता और पन्ना प्रमुख - आलोक शर्मा alok sharma Aaj Tak 24 news 

आगर मालवा - कांग्रेसी नेता दबाव व झूठ की राजनीति करते हैं और कांग्रेस अब झूठ की गारंटी बनकर रह गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। हमारे यह बूथ के कार्यकर्ता और पन्ना प्रमुख पार्टी की आत्मा हैं। पार्टी को मजबूती के साथ खड़ा रखने में इनकी अहम भूमिका है। आप सब भगवान की जय बोलें और विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प लें, भाजपा का कमल खिलाने का संकल्प लें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व संभागीय प्रभारी आलोक  शर्मा ने आगर में शनिवार को अग्रसेन वाटिका में आगर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर  ने भी संबोधित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक  शर्मा ने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लूट का अड्डा बन गई थी, तब सिंधिया जी ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई और उस लुटेरी सरकार से प्रदेश को मुक्ति दिलाई। भाजपा की सरकार सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मैं आज बाबा बैजनाथ महादेव की भूमि पर भगवान की इस पवित्र भूमि पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का स्वागत करता हूं, आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने आगर के लिए बड़ी सौगात दी है। श्री शर्मा ने कहा कि बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर में 18 करोड 90 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। आगर जिला के विकास में आज सड़क ,पानी, बिजली के साथ-साथ जिला के विकास में नए-नए आयाम जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां का कार्यकर्ता भी किसी रत्न से कम नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट के साथ प्रत्येक बूथ प्रचंड बहुमत से जीतने का आह्वान किया। आज हम केंद्र व मध्यप्रदेश की सरकार की जिस योजना को देखते हैं, उसमें हमें गरीब कल्याण दिखाई पड़ता है। मोदी जी और शिवराज जी ने इस देश के अंदर किसानों के लिए, महिलाओं के लिए, हर वर्ग के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं। मोदी जी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना बनाई एवं महिलाओं के आत्मसम्मान की रक्षा के लिए हर घर में शौचालय बनाने का काम किया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बेटियों को पैदा होते ही लखपति बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बहनों की चिंता करते हुए लाडली बहना योजना बनाई। किसानों के लिए प्रधानमंत्री जी ने किसान सम्मान निधि देने का काम किया तो उसी निधि को बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश की सरकार ने भी अपनी तरफ से योगदान दिया। उन्होंने कहा कि किसान के साथ हर वक्त खड़े रहने वाले व्यक्ति का नाम शिवराज सिंह चौहान हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है। हम सबको हाथ में भाजपा का झंडा लेकर मन में धैर्य रखकर पार्टी के लिए जन जन तक पहुंचना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाव में भाजपा को जिताने की शपथ दिलाई। भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर ने कहा कि दो अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आगर यात्रा में शामिल होंगे।और साथ ही संभावित बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर परिसर में कई विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह भी होगा। दो दिवसीय महिला मोर्चा का कार्यक्रम भी आयोजित होगा।सम्मेलन का संचालन जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार ने किया व  आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री ओम मालवीय ने किया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविन्दसिंह बरखेडी, करणसिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नीबाई भेरुसिंह चौहान,पुर्व विधायक रेखा रत्नाकर, गोपाल परमार, लालजीराम मालवीय, आकांक्षी विधानसभा प्रभारी राजेंद्र भारती, विधानसभा संयोजक श्यामसिंह परिहार, कैलाश गवली,पारस कोठारी  सहित जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष,मोर्चा के अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्र स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित थे।यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने दी।




Post a Comment

0 Comments