उपखंड स्तरीय वन अधिकार समिति गठित samiti gathit Aaj Tak 24 News

 


उपखंड स्तरीय वन अधिकार समिति गठित samiti gathit Aaj Tak 24 News 

शहडोल - कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने म०प्र० शासन, जनजातीय कार्य विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के निर्देशानुसार अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 नियम 2006 एवं संशोधित नियम 2012 के नियम 05 के अन्तर्गत शहडोल जिले में उपखण्ड स्तरीय वन अधिकार समिति के पुर्नगठन किये जाने हेतु जिला पंचायत शहडोल से प्राप्त अशासकीय सदस्यों के नामांकन अनुसार निम्नानुसार उपखण्ड स्तरीय वन अधिकार समिति का गठन किया है। उपखंड सोहागपुर हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर सदस्य एवं सचिव, उप वन मंडल अधिकारी सदस्य, श्रीमती नान बुल्ली कोल, श्री राजकुमार  कोल, विक्रम सिंह अशासकीय सदस्य होंगे। उपखंड बुढार हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुढार सदस्य एवं सचिव, उप वन मंडल अधिकारी सदस्य, सुश्री उमा सिंह धुर्वे, श्रीमती रानू सिंह, श्री बुद्ध सेन सिंह अशासकीय सदस्य होगे।उपखंड जयसिंह नगर हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंह नगर सदस्य एवं सचिव, उप वन मंडल अधिकारी सदस्य, श्रीमती मालती देवी सिंह श्री छक्के लाल सिंह श्री रामनरेश सिंह अशासकीय सदस्य होगे ।उपखंड व्यवहारी हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत व्यवहारी सदस्य एवं सचिव, उप वन मंडल अधिकारी सदस्य, श्रीमती सीमा कोल, श्री जय लाल कोल, श्रीमती मुन्नी बाई खैरवार अशासकीय सदस्य होंगे।

Post a Comment

0 Comments