मासूम लक्ष्मी और विशाल की के लिए उम्मीदों की रोशनी बने कलेक्टर, गरीब मजदूर विनोद की हर समस्या का कलेक्टर ने किया यथासंभव निदान kiya nidan Aaj Tak 24 News



 मासूम लक्ष्मी और विशाल की के लिए उम्मीदों की रोशनी बने कलेक्टर, गरीब मजदूर विनोद की हर समस्या का कलेक्टर ने किया यथासंभव निदान  kiya nidan Aaj Tak 24 News 

कटनी -  पीड़ित मानवता की सेवा और वंचित वर्ग को शासकीय योजना का लाभ दिलाने कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद के अनुकरणीय प्रयासों का ही नतीजा है कि अब सुदूर गांवों से पीड़ित व्यक्ति उम्मीदों की गठरी उठाए सीधे कलेक्टर कार्यालय में  दस्तक दे रहें हैं। जिनसे बड़ी ही सहजता से मिलकर कलेक्टर श्री प्रसाद उनकी न सिर्फ उन समस्याओं का निदान कर रहे हैं जिनके निदान की आस लिए पीड़ित कलेक्टर कार्यालय पहुंचा है, बल्कि उनकी अन्य समस्याओं को भी उनके जीवन से दूर करने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं। ऐसे ही एक पीड़ित विनोद कोल के परिवार के लिए कलेक्टर अवि प्रसाद उम्मीदों का नया सूरज बनकर उसके जीवन में उजाला करने की कोशिश कर रहे हैं। सभी ने कहा कलेक्टर ही कर सकते है तुम्हारी समस्या का हल अपने तीन बच्चों के जीवन में छाए अंधेरे को दूर करने दर दर भटक रहे ग्राम गोइंद्रा ग्राम पंचायत बरहटा तहसील विजयराघवगढ़ निवासी गरीब मजदूर विनोद कोल को हर जगह से एक ही जवाब मिला कि कलेक्टर ही तुम्हारी समस्याओं का हल कर सकते हैं। बड़ी आस लिए विनोद अपने परिवार सहित पिछले सप्ताह कलेक्टर अवि प्रसाद से मिला, जहां उसकी व्यथा सुन कलेक्टर श्री प्रसाद भावुक हो उठे और तत्काल ही मेडिकल टीम को कलेक्टर कार्यालय बुलाकर विनोद के साथ आए उसके बच्चों लक्ष्मी 4 वर्ष और विशाल करीब सवा वर्ष की आंखों का परीक्षण कराया।                                     बुधवार को होगा ऑपरेशन, दुनिया देख सकेंगे बच्चे                                                                                  कटनी जिला चिकित्सालय की टीम द्वारा नेत्र परीक्षण उपरांत कलेक्टर श्री प्रसाद को अवगत कराया गया कि लक्ष्मी को मोतियाबिंद है जिसका ऑपरेशन होने के बाद वह अच्छी तरह से देख पाएगी। वहीं सवा वर्षीय विशाल का इलाज दवाइयों से संभव है। जिसके बाद कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा दोनों बच्चों को इलाज के लिए देवजी नेत्र चिकित्सालय जबलपुर भेजा गया। जहां सोमवार को दादा वीरेंद्रपुरी नेत्र संस्थान में जांच हुई। अन्य जांचों के उपरांत बुधवार को लक्ष्मी का ऑपरेशन किया जाएगा और विशाल का इलाज भी शुरू होगा।                     कलेक्टर ने कराई खाद्यान्न और राशन की व्यवस्था                                                                              कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा ने विनोद से पूछा कि तुम्हें राशन खाद्यान्न समय पर मिल रहा है या नहीं। जिस पर विनोद द्वारा खाद्यान्न न मिलने की जानकारी कलेक्टर को दी गई। कलेक्टर श्री प्रसाद ने खाद्य विभाग को तत्काल निर्देशित कर विनोद कोल को प्रतिमाह शासन के नियमानुसार राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में 48 घंटे के भीतर ही विनोद को राशन उपलब्ध कराया गया।



Comments

Popular posts from this blog

सरपंचों के आन्दोलन के बीच मंत्री प्रहलाद पटेल की बड़ी घोषणा, हर पंचायत में होगा सामुदायिक और पंचायत भवन bhawan Aajtak24 News

पंचायत सचिवों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, चंद दिनों का और इंतजार intjar Aajtak24 News