![]() |
काला दिवस मनाते हुए टायर जलाकर तानाशाही सरकार का किया विरोध प्रदर्शन kiya virodh pradarshan Aaj Tak 24 news |
शहड़ोल - देश की जनता का धन लूट कर विदेश भागे ठगों के खिलाफ़ बयान देने के जुर्म मे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के विरोध में युवा कांग्रेस शहडोल ने जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम के नेतृत्व में दिनांक 24 मार्च को लोकतंत्र का काला दिवस मनाते हुए टायर जलाकर भाजपा के तानाशाही सरकार का विरोध प्रदर्शन किया एवं जमकर नारेबाजी की गई। उक्त कार्यक्रम में राजेश सोंधिया, निशांत जोशी, सनी खान, सोनू चौबे, बादल वंशकार, शिवम गोस्वामी, मोनू वर्मा, कृष्णा सोंधिया, आशीष गोले, वीरू, विवेक, अनुज, नीरज, राकेश शर्मा एवं भारी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags
Shahdol