राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर हुई प्रतियोगिताएं pratiyogita hui Aaj Tak 24 news

 


राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर हुई प्रतियोगिताएं pratiyogita hui Aaj Tak 24 news 

शहडोल  -  चंद्रशेखर वेंकट रमन ने 20 फरवरी 1928 को फिजिक्स के क्षेत्र में एक खोज की थी। इस खोज को रमन प्रभाव के नाम से जाना जाता है। फिजिक्स के क्षेत्र में इस खोज के लिए उन्हें साल 1930 में नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया था। सीवी रमन नोबेल प्राइज हासिल करने वाले पहले एशियाई थे। वैज्ञानिक सीवी रमन जी  की याद में प्रतिवर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है डॉक्टर हरगोविंद खुराना विपनेट विज्ञान क्लब समन्वयक श्रीमती साधना जैन एवं प्राचार्य श्री उमेश कुमार श्रीवास्तव जी के मार्गदर्शन में शासकीय एम एल बी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल में मॉडल एवं चार्ट निर्माण तथा साइंस क्विज का आयोजन किया गया प्राचार्य सर के द्वारा विज्ञान के प्रति जागरूकता लाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले बच्चों को शुभकामनाएं दी और संस्था के अन्य बच्चों को भी ज्यादा से ज्यादा मात्रा में प्रतिवर्ष मॉडल चार्ट निर्माण के लिए प्रेरित किया अंतिमा सोनकर के द्वारा पाचन तंत्र को दर्शाने वाला, मीनाक्षी साकेत एवं मंजूषा साकेत के द्वारा अस्थि संधि को दर्शाने का मॉडल,छात्रा कल्पना पांडे के द्वारा जल संरक्षण और पवन चक्की से विद्युत पैदा करने का मॉडल, वंदना निर्मल के द्वारा ओजोन परत में छिद्र से होने वाले नुकसान संबंधी मॉडल को बनाया गया ,खुशी जायसवाल, मुस्कान नामदेव ,सोनाली सोंधिया, जानवी खान, रीना गुप्ता, राशि महोबिया डाली महोबिया एवं अन्य छात्राओं के द्वारा भी मॉडल एवं चार्ट का निर्माण किया गया एवं साइंस क्विज में भाग लिया कार्यक्रम में व्याख्याता सुनीता देदोरिया,शिक्षिका शमीम बानो, गायत्री सोनी, रीता श्रीवास्तव, शोभना श्रीवास्तव, अनुराधा सोनी, राधा मिश्रा, रुबी गुप्ता, अंजना शर्मा, रेखा वर्मा, नीरू सिंह, अनीता मिश्रा, विभा मिश्रा कामता प्रसाद, सीता शरण शुक्ला, अभय राज, आर बी साहू, श्रीमती सरोज सिंह ,तारा लारिया संजीता सिंह प्रतिभा निगम सभी का सराहनीय सहयोग रहा

Post a Comment

Previous Post Next Post