काँग्रेस पार्टी को लगा बड़ा झटका kangres party ke purv adhyaksh bjp me samil huve Aaj Tak 24 news



काँग्रेस पार्टी को लगा बड़ा झटका kangres party ke purv adhyaksh bjp me samil huve Aaj Tak 24 news 

सरदारपुर  - विधानसभा के विधायक प्रताप ग्रेवाल के छोटे भाई एवं सरदारपुर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल ने आज कांग्रेस पार्टी का हाथ छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। ब्रजेश, विधायक प्रताप ग्रेवाल के सभी  क्षेत्रीय कामकाज देखा करते थे एवं सरदारपुर क्षेत्र मे कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेताओं मे गिने जाते थे। ब्रजेश ग्रेवाल ने बीजेपी की सदश्यता ग्रहण करने के बाद बताया की मैंने भा ज पा की रीति- नीतियों से प्रभावित होकर भा ज पा मे शामिल हुआ हु और पार्टी मे पूरी ईमानदारी,कर्मठता एवं निस्वार्थ भाव से पार्टी के लिए काम करूँगा। ब्रजेश ग्रेवाल को  मध्य प्रदेश सरकार के कद्दावर कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तिगॉव ,जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र जी शर्मा,अशोकजी सोनी एवं दिनेशजी गिरवाल ने दुपट्टा पहनाकर पार्टी की सदश्यता  दिलाई। ब्रजेशजी के आने से अब बीजेपी पार्टी को सरदारपुर क्षेत्र में नई ताकत,एवं ऊर्जा मिलेगी ।



Post a Comment

Previous Post Next Post