जैतपुर,भटिया एवं रसमोहनी मे काँग्रेस ने निकाली हाँथ से हाँथ जोड़ो यात्रा kangres ne nikal hath jodo yatra Aaj Tak 24 news

 


जैतपुर,भटिया एवं रसमोहनी मे काँग्रेस ने निकाली हाँथ से हाँथ जोड़ो यात्रा kangres ne nikal hath jodo yatra Aaj Tak 24 news 

शहडोल - जनता अब भाजपा के खोखली विचारधारा एवं झूँठे वादो को पहचान चुकी है, हाँथ से हाँथ जोडो कार्यक्रम की सफलता इस बात  का प्रमाण है-सुभाष गुप्ता जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता जी के नेतृत्व मे जैतपुर,भटिया एवं रसमोहनी मे सैकड़ो कार्यकर्ताओं की उपस्थित मे काँग्रेस द्वारा हाँथ से हाँथ जोड़ो यात्रा निकाली गई। श्री गुप्ता ने बताया इस भाजपा सरकार द्वारा नफरत की राजनीतिक के सहारे वोट बैंक के लिए समाज मे नफरत और असुरक्षा की भावना फैलाई जा रही है, आज प्रदेश मै भटकता हुआ नौजवान है,पीड़ित किसान है,शोषित व्यापारी है, असुरक्षित बेटियाँ हैं और निम्न एवं मध्यम वर्ग महंगाई की मार झेल रहा है, बाजारों मे सन्नाटा फैला है, आर्थिक गतिविधियाँ ठप्प हो चुकी हैं और विकास के नाम पर सिर्फ जुमलेबाजी की जा रही है। इसी के विरोध मे आमजन तक इस बात को पहुंचाने के लिए हाँथ से हाँथ जोड़ो कार्यक्रम प्रत्येक ब्लाक,प्रत्येक गाँव मे चलाया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम की जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने दी। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता,जैतपुर ब्लाक प्रभारी अनुज मिश्रा,जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला,जनपद अध्यक्ष उमा धुर्वे,राजीव शर्मा,ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह,गोविंद साहू,नेहा खान,सुष्मिता सिंह,ललन सिंह,यशोदा सिंह,सतेन्द्र सिंह,कौशल मणि सोनी,श्रीराम मिश्रा,गणेश शर्मा,जानकी सिंह,नूरुल खान,कुंज बिहारी द्विवेदी,पुष्पेंद्र मिश्रा, महेन्द्र,मनोज, राजेन्द्र,नागेश्वर सिंह,भगवान दीन,वीसी सिंह आदि सैकड़ो काँग्रेसजन उपस्थित रहे।*

Post a Comment

Previous Post Next Post