*नेपानगर नागरिक बैंक मै हुए करोड़ों रुपए के गबन मामले मे दर्ज हुई FIR*
![]() |
नेपानगर नागरिक बैंक मै हुए करोड़ों रुपए के गबन मामले मे दर्ज हुई FIR nepanagar nagarik bank me hue |
नेपानगर (अश्विनी तिवारी) नेपानगर मे नागरिक शाखा सहकारी संस्था मर्यादित नेपानगर (नागरिक बैंक) घोटाले के मामले में कलेक्टर के आदेश के बाद हुई जांच मे आखिरकार कायमी दर्ज हुई। आप को बता दे नेपानगर के नागरिक बैंक मे हुए 8 करोड़ों रुपए से अधिक के गबन मामले में बुधवार सुबह 10 बजे से उपायुक्त सहकारिता मीना डावर व अन्य अधिकारी मामले की जांच में जुटे थे।
जांच पड़ताल पूर्ण होने के बाद देर रात लगभग 2 बजे घोटाले बाजो के खिलाफ दर्ज हुई FIR बता दे कि नगर के नागरिक बैंक मै कई गरीबों के करोड़ों रुपए अटके पड़े थे जिन्हे घोटाला कर गबन कर लिया गया लंबे समय के बाद अब कहीं जाकर मामले मै विभागीय जांच उपरांत नेपानगर पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया गया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामले मै 16 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन सभी आरोपियों द्वारा जनता की राशि व शासकीय राशि 8 करोड़ 85 लाख के करीब गबन किया गया है जिसकी प्राथमिकी नेपानगर पुलिस द्वारा दर्ज की गई।