![]() |
आज तक 24 भाजपा ने की कामकाजी बैठक आयोजित rajya ki khabar |
शाजापुर - भारतीय जनता पार्टी मंडल मोहन बड़ोदिया द्वारा कामकाजी बैठक का आयोजन जिला महामंत्री दिनेश शर्मा एवं मंडल प्रभारी गोपाल सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में किया गया। दिनेश शर्मा एवं गोपाल सिंह राजपूत ने बताया कि जिले के निर्देशानुसार 2023 को लक्ष्य मानते हुए प्रत्येक बूथ स्तर पर 24 दिसंबर को बैठक का आयोजन किया जाना है एवं 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिवस सुशासन दिवस के रूप में प्रत्येक बूथ स्तर पर मनाना है। साथ बैठक में संगठन के सभी विषयों पर जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों द्वारा मंथन किया गया। इस इस दौरान बैठक में मंडल अध्यक्ष जगदीश पाल द्वारा स्वागत भाषण दिया गया, मिशन 2023 पर बाबूलाल जी शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष ने अपने विचार व्यक्त किए साथ ही जिला पंचायत सदस्य जगदीश चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुरलीधर सोनी, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष कैलाश भिलाला द्वारा बैठक को संबोधित किया गया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री संदीप पाटीदार ने किया एवं आभार मंडल कोषाध्यक्ष प्रेम सोलंकी ने माना। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष रायसिंह चांदना, गजराज सिंह राजपूत, विनय बारकिया, भगवान सिंह, संतोष आचार्य सहित आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। निप्र