*नगर परिषद थांदला हुई भगवामय, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनो पर भाजपा का कब्ज़ा*
![]() |
नगर परिषद थांदला हुई भगवामय, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनो पर भाजपा का कब्ज़ा | nagar prishad thandla hui bhagwamay |
थांदला - विगत 27 सितंबर को हुए नगर परिषद चुनाव में भाजपा के 8 पार्षद जीते थे वही कांग्रेस को 3 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। निर्दलियों ने 4 सीटों पर बाजी मारी थी। इनमें से 3 भाजपा समर्थित थे, जिससे यहां भाजपा की परिषद बनाना तय हो गया था। आज निर्धारित तारीख को चुने हुए पार्षदों का सम्मेलन आयोजित हुए जिसमे उन्हे अपने बीच से ही अध्यक्ष एवम् उपाध्यक्ष का चुनाव करना था। भाजपा की ओर से श्रीमती लक्ष्मी सुनील पणदा ने नामांकन दाखिल किया वहीं कांग्रेस की ओर से श्रीमती वंदना सुधीर भाबर ने अपनी दावेदारी पेश की।
इस चुनाव में कुल 15 में से 9 वोट पाकर श्रीमती लक्ष्मी सुनील पणदा विजय हुई। कांग्रेस प्रत्याशी को अप्रत्याशित रूप से 6 वोट मिले, जो की उसके निर्वाचित पार्षदों की संख्या 3 का दुगना है। इसके पश्चात उपाध्यक्ष पद हेतु भाजपा से पंकज राठौड़ ने दावेदारी पेश की तो सामने भाजपा से बागी होकर चुनाव जीते राजू धानक ने फार्म भरा। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी पंकज राठौड़ कुल 15 वोट में से 12 वोट पाकर जीते और बागी प्रत्याशी राजू धानक को 3 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।
उल्लेखनीय है की पिछले दो चुनाव जो प्रत्यक्ष प्रणाली से हुए थे उनमें भी भाजपा जीती थी तथा इस बार भी भाजपा ने अपनी परिषद बनाने में कामयाबी हासिल की । कांग्रेस पिछले 3 चुनावों से नगर में पिछड़ती जा रही है जबकि विधानसभा एवम् पंचायत चुनाव कांग्रेस का प्रदर्शन भाजपा से बेहतर रहा था। कांग्रेस को अपने क्षेत्रीय क्षत्रपो के चंगुल से आजाद होकर संगठन की मजबूती पर ध्यान देना होगा।