गोवर्धन पुजा प्रकृति के कृतज्ञता महोत्सव का सीधा प्रसारण का आयोजन किया गया karykram aayojit

 

गोवर्धन पुजा प्रकृति के कृतज्ञता महोत्सव का सीधा प्रसारण का आयोजन किया गया karykram aayojit




तिरला - आज गोवर्धन पुजा प्रकृति के कृतज्ञता  महोत्सव का आयोजन कुशाभाउ अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल में किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विकासखंड तिरला मेंं भी किया गया। इस अवसर पर म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखंड तिरला के विकासखंड समन्वयक श्रीमती रंजनी यादव नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, मेंटर,जनपद पंचायत तिरला के कर्मचारी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान थे।माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा देश की संस्कृति के बारे में उद्बोधन दिया गया साथ ही गोवर्धन पुजा के महत्व को बताया गया। कार्यक्रम में कुल 15 सदस्य उपस्थित रहे। अंत में नवांकुर संस्था के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राठौर ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार माना।विकासखंड समन्वयक श्रीमती रंजनी यादव ने सभी सदस्यों को दीपाली की शुभकामनाएं दी। नगर प्रस्फुटन अध्यक्ष पंकज शर्मा एवं मेंटर सचिन प्रजापत के द्वारा तकनीकी सहयोग दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News