घर पर सफाई करते समय नीचे गिरी महिला के शरीर में घुसी लोहे की राड हुई आरपार
- जबलपुर रेफर, बांदकपुर मंदिर परिसर में रहती है महिला।
![]() |
घर पर सफाई करते समय नीचे गिरी महिला के शरीर में घुसी लोहे की राड हुई आरपार | ghar pr sfai krte samay niche |
दमोह के बांदकपुर मंदिर परिसर में रहने वाले पांडे परिवार की एक महिला दीपावली
पर्व के मौके पर सफाई कर रही थी इसी दौरान पैर फिसलने से वह नीचे जा गिरी
जिससे वहां गमले में लगी लोहे की राड महिला के शरीर के आरपार हो गई थी।
चींख पुकार सुनने के बाद आसपास रहने वाले लोग एकित्रत हुए और महिला को
इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर
जबबलपुर रेफर कर दिया।
जानकारी देते हुए मंदिर परिसर में महिला के पड़ोस में रहने वाले मनोज
द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुधा पांडे 52 वर्ष दीपावली पर्व
के मौके पर घर पर साफ सफाई कर रही थी। दीवार पर लगा पर्दा खोलने के लिए
वह तखत पर चड़ी थीं और तखत के पास ही एक गमला रखा था जिसमें लोहे की राड
फसी थी। पर्दा खोलते समय महिला का पैर फिसला और वह सीधे गमले पर गिरी
जिससे उसमें लगी लोहे की राड पेट से अंदर घुसते हुए गर्दन के यहां तक
निकल आई। तत्काल ही उन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर
संदीप पलंदी, डा. एनके पटेल और शल्य क्रिया विशेषज्ञ डॉक्टर उमेश तंतवाय
द्वारा महिला का इलाज किया गया, लेकिन लेकिन राड काफी अंदर तक शरीर में
घुसी हुई थी और खून भी लगातार बह रहा था जिससे महिला की हालत को देखते
हुए उसे जबलपुर मेडीकल कालेज रेफर किया गया है।
0 Comments