*स्थानीय नेताओं की मेहनत पर रच दिया इतिहास कांग्रेस ने*
![]() |
स्थानीय नेताओं की मेहनत पर रच दिया इतिहास कांग्रेस ने* Sthaniy netaao ki nehnat pr rach diya |
नेपानगर (अश्विनी तिवारी)नगर में संपन्न हुए 24 वार्डो के पार्षद चुनाव का फैसला आज आया जिसमे भा ज पा के 10 ओर कांग्रेस के 12 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है वहीं भा ज पा से टिकट नहीं मिलने पर 2 निर्दलीय प्रत्याशी ने जीती सीट अब देखना यह है कि किसकी परिषद बनतीं है
आपको बता दे कि नगर पालिका चुनाव में कुल मतदान संख्या 23892 थी जिसमे 15892 लोगों ने 24 वार्डो के प्रत्याशियों का फैसला किया कुल 66.53 प्रतिशत मतदान हुआ जहां
भाजपा के वार्ड पार्षद :-1, 4, 5 ,8,12 ,13,14,15,19,24 और
कॉंग्रेस के वार्ड पार्षद :- 2, 3, 6, ,7,9, 10 ,11, 16,17,18,20,23 से विजय हुए वही 2 निर्दलीय - वार्ड - 21,22 से चुने गए
आपको बता दे कि कांग्रेस की ओर से कोई भी प्रदेश स्तर का नेता प्रचार के लिए मैदान में नहीं आया वही बीजेपी की ओर से प्रभारी मंत्री, से लेकर मुख्यमंत्री तक प्रचार हेतु सभा का आयोजन कर चुके थे आगे देखना यह है कि बीजेपी क्या रणनीति अपनाती है और कांग्रेस परिषद बनाने मै सफल होती है या नहीं
0 Comments