पल्लू की डिजाइन की रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन | pallu ki digine ki rangoli

 पल्लू की डिजाइन की रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन

 पल्लू की डिजाइन की रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन | pallu ki digine ki rangoli


दमोह आज अग्रवाल महिला मिलन समिति द्वारा  पल्लू की डिजाइन की रंगोली बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 15 वर्ष से ऊपर लडकियो एवं महिलाओं ने भाग लिया।इस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सभी को इस विचार धारा से अवगत करना कि आधुनिकता में आकर लोग अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे है और साड़ी की 

मर्यादा और गरिमा को कम आंकने लगे हैं ।इस प्रतियोगिता के माध्यम से सभी को अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक करना है।

आज के कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मिलन की अध्यक्ष द्वारा अग्रसेन महाराज की आरती से हुआ।जिसमें महिला मिलन की सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रही।इस प्रतियोगिता में लड़कियों में सुचिता,साक्षी,प्रिंसी,अंजली, मौली,प्रजिकता तथा महिलाओं में राधा,सीमा, कोमल,करुणा,प्रज्ञा,रानू,सपना,रूबी,ऋचा,दिव्यांशी ने

भाग लिया।

कार्यकम में तरुण मंच का सहयोग प्राप्त हुआ उन सभी का आभार महिला मिलन में व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments