राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुई कार्यशाला, खेल प्रतियोगिताओं में विजेताओं को सम्मानित किया | Rashtriya khel divas pr hui karyashala

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुई कार्यशाला, खेल प्रतियोगिताओं में विजेताओं को सम्मानित किया

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुई कार्यशाला, खेल प्रतियोगिताओं में विजेताओं को सम्मानित किया

मंडलेश्वर (ताहिर कुरैशी) - राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्थानीय शासकीय महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं सहित भारतीय खेल में हॉकी का योगदान एवं युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मप्र से राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कोच एवं खरगोन जिला हॉकी संघ के सचिव इकबाल खान, पत्रकार संघ अध्यक्ष दीपक एम. पांडेय, प्रो. प्रवीण पांडे बतौर अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो. डॉ.मुकेश साठे ने की। माँ सरस्वती पूजन एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अतिथि खान ने कहा की खेल आज के दौरान में जीवन में आगे बड़ने का सबसे बेहतरीन साधन है। आज बच्चे वर्ल्ड लेवल पर खेल खेलकर नाम कमा रहे है। हॉकी मेहनत मांगती है और यहां के बच्चो में प्राकृतिक स्टैमिना बोहत है, बस आगे आने की जरूरत है। खान ने आगे कहा की हॉकी में ऊंचा मुकाम हासिल करने वाला हर खिलाड़ी गरीब परिवार से है। मध्यप्रदेश में सुविधाएं तो बहुत है, हर जिले में हॉकी अकादमी खोली है, लेकिन खेलने के लिए खिलाड़ी नहीं है।  खान ने हॉकी में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की सरकार से मांग की है। प्रवीण पांडे, मुकेश साठे ने भी भी संबोधित किया। 

     कार्यक्रम के पूर्व हुई टेबल टेनिस में प्रथम शिवम यादव द्वितीय आयुष वर्मा, तृतीय अभिलाष ठाकुर, लॉन्ग जंप पुरुष वर्ग में प्रथम दीपक खांडे, द्वितीय ललित डुडवे, तृतीय तुषार केवट, महिला वर्ग में प्रथम सोनिका डुडवे, द्वितीय निकिता रावत, विनीता अखंड एवं रस्सा कस्सी में संजय चौहान एवं अभिलाष ठाकुर की टीम विजेता रही। इन सभी विजेताओं को अतिथियों ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News