तीसरे आरोपी अशोक पठारे को लालबाग़ पुलिस ने किया गिरफ़्तार | Tisre aropi ashok pathare ko lalbagh police ne kiya giraftar

तीसरे आरोपी अशोक पठारे को लालबाग़ पुलिस ने किया गिरफ़्तार

◆ जिला अस्पताल धोखाधड़ी व शासकीय राशि ग़बन मामले में तीसरे आरोपी अशोक पठारे को लालबाग़ पुलिस ने किया गिरफ़्तार। अशोक जिला अस्पताल की एकाउंट शाखा का मुख्य बाबू है ,उसके पास से  5 लाख 93 हज़ार नगदी जप्त।

◆ प्रकरण की अभी तक हुई जाँच में सामने आया है कि कोरोना काल के दौरान जिला अस्पताल के रेगुलर खाते, रोगी कल्याण समिति व एन.एच.एम. से जुड़े खातों में 8.45 करोड़ की राशि आयी, जिसे अलग-अलग नाम के खातों में डालकर निकाला गया।

◆ प्रकरण में विवेचना जारी। पुलिस द्वारा जिला अस्पताल व सीएमएचओ कार्यालय से रिकॉर्ड की बारीकी से जाँच कर 65 अन्य खातों की जानकारी बैंकों से जुटाई जा रही है।

तीसरे आरोपी अशोक पठारे को लालबाग़ पुलिस ने किया गिरफ़्तार

बुरहानपुर (नवीन आड़े) - पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश के मार्गदर्शन में लालबाग पुलिस द्वारा जिला अस्पताल धोखाधड़ी प्रकरण में सूक्ष्मता से विवेचना करते हुए साक्ष्य व पूछताछ के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी लगातार जारी है।

वर्ष 2020-21 में जिला अस्पताल में हुई धोखाधड़ी व शासकीय राशि ग़बन के मामले में लालबाग़ पुलिस ने जिला अस्पताल के तत्कालीन आरएमओ प्रतीक नवलखे के ख़िलाफ़ अपराध क्रमांक 347/22 धारा 420, 406, 409, 120-B भा.द.वि. का दर्ज किया था। जिसमे बाद में धारा 13(द) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम बढ़ाई गई थी। प्रकरण में पुलिस ने तीसरे आरोपी *अशोक पिता तेजराम पठारे , उम्र 57 साल, निवासी गीतादत्त नगर बुरहानपुर* को गिरफ़्तार कर लिया है। अशोक जिला अस्पताल में लेखा शाखा का मुख्य बाबू है। उसने वर्ष 2020-21 के दौरान शासकीय राशि के फ़र्जी बिल जारी किए। पुलिस ने अशोक पठारे से 5,93,000/- (पाँच लाख तिरानवे हज़ार) की नगदी, शासकीय बिल व नोटशीट जप्त की है। इससे पहले जिला अस्पताल धोखाधड़ी मामले में लालबाग़ पुलिस ने आरोपी संजय दुबे व राजेश निम्भोरकर को गिरफ़्तार किया था जिनकी फर्म क्रमशः दुबे इंटरप्राइजेस व धनुष इंटरप्राइजेस के खातों में मुख्य आरोपी प्रतीक नवलखे द्वारा शासकीय राशि की धोखाधड़ी कर डाली गई थी। पुलिस द्वारा अस्पताल से जप्त  रिकॉर्ड व बैंक खातों की जाँच से यह सामने आया कि कोरोना काल के दौरान जिला अस्पताल के खाते में विभिन्न मदों में राशि आई थी जिसमें अस्पताल के रेगुलर खाते में 2,69,31,000(दो करोड़ उनसत्तर लाख इकतीस हज़ार), रोगी कल्याण समिति के खाते में 2,95,48,000 (दो करोड़ पिंचानवे लाख अड़तालीस हज़ार) व एन.एच.एम. के खाते में 2,80, 83,000 ( दो करोड़ अस्सी लाख तिरासी हज़ार) इस तरह कुल 8,45,62,000(आठ करोड़ पैंतालीस लाख बासठ हज़ार) की राशि अलग-अलग खातों में डालकर निकासी की जाना पाया गया है।  पुलिस द्वारा बैंकों से अन्य खातों की जानकारी प्राप्त की जा रही है। प्रकरण धोखाधड़ी व शासकीय राशि ग़बन से सबंधित है इसलिए पुलिस द्वारा विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जाँच की जा रही है।

*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News