सरकार के आठ वर्ष पूरा करने पर ग्रामीण महिला मोर्चा ने हितग्राहियों को सम्मानित किया
बड़वाह (विशाल कुमरावत) - केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा सफलता के आठ वर्ष पूरे कर उसे गरीबों के कल्याण को समर्पित किया है। सरकार के इस कार्य पर सरकार का आभार व्यक्त करने को भाजपा ग्रामीण महिला मोर्चा ने शुक्रवार को ग्राम बावड़ीखेड़ा में चौपाल लगा कर हितग्राहियों को सम्मानित किया गया। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार बावड़ी खेड़ा में चौपाल पर कार्यक्रम आयोजित किया। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार उपलब्धियों का बखान किया। आवास योजना का लाभ नर्मदा विक्रम कर्मा,कल्पना जय गाडगे, सुनीता चंदन वर्मा, उज्वला का लाभ ममता प्रेम गोपालगंज, कुसुम लोक राज वर्मा,अनीता अजय वर्मा,पेंशन का योजना जुम्मा भाई, पप्पू वर्मा सहित अन्य हितग्राहियों का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धन लक्ष्मी शर्मा,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रजनी भंडारी,महामंत्री बबिता सोनी,सरिता भदौरिया,नगर महामंत्री सुरभि वर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा स्वाति वर्मा, महामंत्री हसीना मिरासी एवं अन्य महिला सदस्य उपस्थित थे।
*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*