धामनोद उमरबन मनावर ब्रिज 3 महीनों में होना था पूरा, 14 महीनों के बाद नहीं बना | Dhamnod umarban manawar bridge 3 mahino main hona tha pura

धामनोद उमरबन मनावर ब्रिज 3 महीनों में होना था पूरा, 14 महीनों के बाद नहीं बना

धामनोद उमरबन मनावर ब्रिज 3 महीनों में होना था पूरा, 14 महीनों के बाद नहीं बना

धरमपुरी (गौतम केवट) - धार जिले की तहसील क्षेत्र के धामनोद उमरबन मनावर सड़क मार्ग का कार्य बंद चालू होने से जनता वाहन मालिकों को बारिश में बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। मनावर से उमरबन 28 किमी टूलेन सीसी सड़क का कार्य चल रहा है। यह 56 किमी सीसी सड़क में कुल 89 छोटी पुल-पुलियाओं के साथ-साथ 7 बड़े ब्रिज का निर्माण किया जाना है, जिसको लेकर गुजरात की रियल कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा उमरबन से धामनोद व उमरबन से मनावर रोड पर 8 फरवरी 2021 से कार्य प्रारंभ किया गया और 3 माह में ब्रिज का निर्माण कर आवागमन सुचारु करना था। लेकिन सार्वजनिक निर्माण विभाग (सेतू निगम) के अधिकारियों की अनदेखी के चलते ठेकेदार मनमर्जी से कार्य कर रहे हैं। जिसके कारण 15 माह बाद भी एक भी ब्रिज का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। ठेकेदार की यही स्थिति रही तो ग्रामीणों को बारिश के दिनों में आवागमन में परेशानी का सामना करना पडे़गा। उमरबन धामनोद मार्ग पर 1 करोड़ 50 लाख की लागत से करोड़ ब्रिज निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया व मई माह तक पूर्ण करना था। लेकिन सेतु विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के कारण ब्रिज निर्माण का कार्य कछुआ गति से चल रहा है। उमरबन के राजेन्द्र कनेल ,सूरेश सेन ने कहा गत वर्ष भी बारिश के दिनों में काफी परेशानी झेलना पड़ा था। ग्रामीणों को 3 किमी घूम कर धामनोद मार्ग पर जाना पड़ा। वर्तमान में ब्रिज का कार्य बंद चालू चल रहे है। ब्रिज के निर्माण में उपयोग में लाई जा रही रेत,सरिया व सामग्री की गुणवत्ता की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

इंदौर कार्यालय से हो रही है ब्रिज की मॉनिटरिंग

ब्रिज निर्माण के कार्य में हो रही देरी की जानकारी को लेकर सेतु विभाग के एसडीओ कनाते इंदौर को कई बार मोबाइल लगाया जो बंद था। क्षेत्र के ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों से शीघ्र ब्रिज निर्माण का कार्य पूर्ण को शीघ्र पूर्ण करवाने की मांग की है।

*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News