शनि अमावश्या पर प्रातः से ही शनि मंदिरो में उमड़ी भक्तो की भीड़
(भंडारे का हुआ आयोजन)
पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - पीथमपुर सागौर शनि अमावस्या पर शनि मंदिरों में भक्तो की भीड़ लगी रही शहर के अलग अलग शनि मंदिरों में सुबह से ही विशेष पूजा अर्चना का दौर चलता रहा था। वही राम रतन पटेल नगर में स्थित शनि धाम पर विशेष पूजा अर्चना के साथ ही मंदिर को आकर्षक रूप से फूलो से सजाया गया था। व्यवस्थापक कमल पटेल ने बताया की शनि धाम मंदिर प्रांगण में सुबह से भक्तो का आने का सिलसिला जारी है, मंदिर को आकर्षक फूलो से सजाया गया है। शाम को कसरावद की भजन मंडली द्वारा आकर्षक संगीतमय सुंदर काण्ड का पाठ होगा। वही शाम 6 बजे से भंडारे का आयोजन भी रखा गया था। जिसमे लगभग 5 हजार भक्तो ने प्रसाद ग्रहण करने की उम्मीद है।
वहीं शहर के सागौर में भी निर्माणाधीन शनि मंदिर पर भी भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमे नगर के करीब 3500 लोगो ने प्रसादी का लाभ लिया मंदिर समिति के सचिन जोशी, ने बताया की पिछले 2 वर्षो से यह आयोजन किया जा रहा है, समिति का उद्देश जल्द से जल्द मंदिर का निर्माण कर शनिदेव की स्थापना करना है।
*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*
0 Comments