प्राचीन मंत्रों का महान तपस्वी गुरुदेव के मुखारविंद से समस्त कष्टों का निराकरण | Prachin mantro ka mahan tapasvi gurudev ke mukharvind se samast kashto ka nirakran

प्राचीन मंत्रों का महान तपस्वी गुरुदेव के मुखारविंद से समस्त कष्टों का निराकरण

प्राचीन मंत्रों का महान तपस्वी गुरुदेव के मुखारविंद से समस्त कष्टों का निराकरण

मनावर (पवन प्रजापत) - नगर के नाम इतिहास रचा गया | परम सौभाग्य से महामांगलिक प्रदाता आचार्य श्री विश्वरत्नसागरसूरिश्वरजी म. सा. का सानिध्य श्री श्वेताम्बर जैन श्रीसंघ मनावर को प्राप्त हुआ | देश के हर कोने से गुरुदेव पर असीम श्रद्धा रखने वाले भक्तों का जैसे सैलाब सा आ गया | निमाड़ की धधकती गर्मी में भी भक्त घंटो गुरु के अमृत वचनों से तृप्त होते रहे | एक ही जाजम पर बिना भेद के साधारण से व्यक्ति से लेकर अरबपति उद्योगपति , नगर के नेता से लेकर प्रदेश व देश की राजनीति में अपना प्रभाव रखने वाले जननायक सब बराबर थे | अद्भुत, अद्वितीय, अलौकिक प्राचीन मंत्रो का महान तपस्वी गुरुदेव के मुखारविंद से समस्त कष्टो का निवारण करने वाली क्रियाओं के साथ महामांगलिक का श्रवण करना हर उपस्थित व्यक्ति के लिए सौभाग्य बन गया | वास्तविकता में नव संत रत्न गुरुदेव श्री नवरत्नसागरसूरिश्वरजी म. सा. के नव रत्न है | गुरुदेव श्री विश्वरत्नसागरसूरिश्वरजी अनन्त ऊर्जा के स्वामी और वाणी के जादूगर हैं | 

प्राचीन मंत्रों का महान तपस्वी गुरुदेव के मुखारविंद से समस्त कष्टों का निराकरण

मनावर समाज समग्र संतो में अपनी समन्वयता के लिए जाना जाता हैं और आज का सफल आयोजन समाज के एकता व पुरुषार्थ से मिल का पत्थर हो गया | महामांगलिक के विशाल आयोजन में मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान, गुजरात ,महाराष्ट्र से आए अनुयायी बड़ी संख्या में मनावर पहुंचे | कार्यक्रम मे नवरत्न परिवार राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश जैन (डग वाले ), सुधीर जैन, राजेश पोषीत्रा, सांसद प्रतिनिधी हैमंत खटोड, आकेश नवलखा, अंतीम खटोड थे ! समाज द्वारा मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल , डॉ. हीरालाल अलावा विधायक ,कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालमुकुंद गौतम , मनोज गौतम , पुष्पा भण्डारी ,अभीषेक ,सचीन भण्डारी का बहुमान ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष रमेशचंद खटोड़ ,सुमित खटोड़ प्रवीन ओरा ने किया । महामंगलीक कार्यक्रम के आयोजक जैन श्वेताम्बर सकल श्री संघ मनावर है और स्वामीवात्सल्य अतिथि सेवा का लाभ पुष्पा भंडारी के पुत्र सचिन अभिषेक भंडारी परिवार ने लिया । राजस्थान जोधपुर के भजन गायक तुषार मंडल ने ग्रुप भजनों की आकर्षक प्रस्तुति दी।

*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*

Post a Comment

Previous Post Next Post