मंडल मोहन बड़ोदिया ने मनाया भाजपा का 42वां स्थापना दिवस
मोहन बड़ोदिया (मनोज हांडे) - बुधवार 6 अप्रैल को भाजपा मंडल के समस्त बूथ स्तर पर भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस मनाया। मंडल मुख्यालय पर सुबह 9:00 बजे भाजपा कार्यालय में झंडारोहण कर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया, पार्टी की टोपी पहने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूलचंद चौराहे से भाजपा कार्यालय तक शोभायात्रा निकाली जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा के स्थापना दिवस समारोह के मुख्य वक्ताओं ने भाजपा पार्टी की स्थापना व पार्टी की विचारधारा के बारे में जानकारी देते हुए संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम केे मुख्य वक्ता जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष जगदीश पाल, सह कार्यालय जिला मंत्री दिलीप त्रिवेदी, वरिष्ठ नेता तेजसिंंह राजपूत, मार्केटिंग अध्यक्ष रमेशचंद्र विश्वकर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष मुरलीधर सोनी, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष कैलाश भिलाला, महामंत्री संदीप पाटीदार, उपाध्यक्ष गजराज सिंंह राजपूत, मंंडल कोषाध्यक्ष प्रेम सोलंकी, युुवा मोर्चा जिला मंत्री दिग्विजय सिंह सिसोदिया, मंडल मीडिया प्रभारी विमलेश विश्वकर्मा, सरपंच जगदीश चौधरी, ग्राम केंद्र संयोजक जुगल पाटीदार, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष प्रजापति, हेमराज पाटीदार, विनय बारकिया, लोकेश तेजरा, हरिओम पाटीदार, जीवन पाटीदार सहित भाजपा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*