अलीराजपुर पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान बने प्रदेश उपाध्यक्ष | Alirajpur purv vidhayak nagar singh chouhan bane pradesh upadhyaksh

अलीराजपुर पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान बने प्रदेश उपाध्यक्ष

भाजपा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष ने भाजपा कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष को फूलमाला पहनाकर  बधाई दी

अलीराजपुर पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान बने प्रदेश उपाध्यक्ष

अलीराजपुर (मांगीलाल वर्मा) - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन द्वारा आलीराजपुर के पूर्व विधायक व अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। नियुक्ति की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं ने नगर के चौराहों पर आतिशबाजी की तथा मिठाई बांटी। भाजपा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष ने दी बधाई ।

अलीराजपुर पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान बने प्रदेश उपाध्यक्ष

बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान को भाजपा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष गफ्फार खांन ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुष्पमाला पहनाकर प्रदेश उपाध्यक्ष बनने की बधाई देकर मिठाईयां बांटी। ये रहे उपस्थ्ति 

इस दौरान जोबट पूर्व विधायक माधौसिंह डावर, जोबट विधायिका सुलोचना रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष वकिल सिंह ठकराला, पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष गफ्फार खान, अल्पसंख्यक महामंत्री ईश्हाक  सहित जिले के समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं जनसमूह का भाजपा कार्यालय पर बधाई देने के लिये सैलाब उमड़ा।

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*

Post a Comment

Previous Post Next Post