वैश्विक पराक्रम के युगपुरुष थे नेताजी: प्रोफेसर शर्मा | Vaishvik parakram ke yugpurush the netaji

वैश्विक पराक्रम के युगपुरुष थे नेताजी: प्रोफेसर शर्मा

वैश्विक पराक्रम के युगपुरुष थे नेताजी: प्रोफेसर शर्मा

भिण्ड (मधुर कटारे) - भारत में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और जय हिंद का नारा देने वाले सुभाष चंद्र बोस की आज 23 जनवरी रविवार को सुभाष तिराहे पर बनी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 125 वी जन्म जयंती हम फाउंडेशन शाखा भिंड द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफ़ेसर इकबाल अली, प्रांतीय उपाध्यक्ष नितिन दीक्षित,  प्रांतीय महासचिव प्रोफेसर रामानंद शर्मा,जिला अध्यक्ष शैलेश सक्सेना, विपुल सेठ, शाखा सचिव योगेश शर्मा, अरविंद पावक, धीरेंद्र श्रीवास्तव विकास कुशवाह, दीपक प्रजापति, शिवानी बघेल, दीक्षा बघेल, प्रशांत गुर्जर,भोलेन्द्र गुर्जर, वारिस खान आदि उपस्थित थे।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती के अवसर पर बोलते हुए प्रोफेसर रामानंद शर्मा ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक उग्र राष्ट्रवादी नेता थे जिनकी देशभक्ति ने उन्हें भारतीय इतिहास के सबसे महान स्वतंत्रता सेनानियों में एक बना दिया। नेता जी क्रांतिकारी नेता थे और वह किसी भी कीमत पर अंग्रेजों से किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं करना चाहते थे उनका एकमात्र लक्ष्य था कि भारत को आजादी दिलाना।

उन्होंने बताया कि नेताजी वैश्विक पराक्रम के युग पुरुष के नाम से जाने जाते थे।

इसी क्रम में कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफ़ेसर इकबाल अली ने बताया कि सुभाष चंद्र बोस भारतीय इतिहास के ऐसे युग पुरुष थे जिन्होंने आजादी की लड़ाई को एक नया मोड़ दिया था उन्होंने बताया कि नेताजी भारतीय इतिहास का एक ऐसा चरित्र है जिसकी तुलना विश्व में किसी से नहीं की जा सकती। कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष नितिन दीक्षित ने बताया कि सुभाष चंद्र बोस अपने अनुयायियों के बीच नेताजी के नाम से लोकप्रिय थे नेताजी ने अंग्रेजों से लड़ने और भारत को उनके शासन से मुक्त कराने के लिए भारतीय राष्ट्रीय सेना, आजाद हिंद फौज की स्थापना भी की थी। इसी क्रम में हम फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष शैलेश सक्सेना ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी भले ही आजादी के महत्व से अनभिज्ञ है, परंतु जिन महान सपूतों ने भारत की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है उनमें से एक सुभाष चंद्र बोस नाम भी शामिल था।

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News