गायत्री शक्तिपीठ द्वारा 51 घरों में यज्ञ संपन्न कराया
मनावर (पवन प्रजापत) - मनावर में परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री शक्तिपीठ, गायत्री परिवार मनावर के द्वारा ग्रह ग्रह यज्ञ गायत्री उपासना के अंतर्गत नगर के पटेल कॉलोनी एवं शिक्षक कॉलोनी में 51घरो मे गायत्री यज्ञ संपन्न करवाया। कार्यकर्ता गिरधारी लाल मालवीय ने बताया कि, यज्ञ में गायत्री परिवार के उपाचार्य ने घर-घर में गायत्री मंत्र के नियमित साधना, गायत्री मंत्र लेखन, अखंड ज्योति, युग निर्माण, गीता, रामायण, आदि का नीयमित स्वाध्याय , सूर्य भगवान को एक लोटा जल, तुलसी रोपण, गाय को एक रोटी रोज खिलाने का, एवं पॉलिथीन का उपयोग न करने का संकल्प दिलाया, एवं नशा निर्वाण निवारण का भी संकल्प दिलाया। गायत्री परिवार के फूल सिंह नरगैश, प्रताप सिंह अंचल, विजय सिंह सोलंकी, पदम सिंह , राजकुमार, महेश राठौड़, प्रकाश चौहान, संतोष मंडलोई आदि,एवं ग्रामीण क्षेत्र के गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर यज्ञ कराया। कार्यक्रम में महिला मंडल की श्रीमती राधा राजपूत, हनसा जायसवाल, रीता सोलंकी, सुशीला अंचल, कोमल पाटीदार आदि का सहयोग रहा।
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*