गोष्ठी गायत्री शक्तिपीठ पटेल कॉलोनी में संपन्न हुआ
मनावर (पवन प्रजापत) - विश्व गायत्री परिवार शाखा मनावर की तहसील स्तरीय कार्यकर्ता गोष्ठी गायत्री शक्तिपीठ पटेल कॉलोनी में संपन्न हुई। गोष्ठी की शुरुआत विश्व कल्याण के लिए एवं कोरोना वायरस के लिए नाश हेतु गायत्री मंत्र की साधना की गई। पश्चात श्रीमती राधा राजपूत के द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। गोष्ठी में रमेश नर्गेश के द्वारा मनुष्य के अंदर पंचकोश एवं कुंडलिनी जागरण कैसे हो इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। पदम सिंह वास्केल द्वारा मानव जीवन की गौरव गरिमा के बारे में बताया गया। विजय सिंह सोलंकी ने सत गुरु ग्रंथ की स्थापना के बारे में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। गिरधारी लाल मालवीय ने घर-घर गंगे हर हर गंगे अभियान के अंतर्गत जिन घरों में गंगा माता की स्थापना की गई वहां पर दीप यज्ञ में संस्कार से जोड़ने की बात बताइ। एवं आगामी 25 दिसंबर से कन्या कौशल शिविर प्रारंभ करने के बारे में विस्तार से चर्चा की गई, साथ ही क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को अपने गांव से पढ़ी लिखी । कन्याओं को कन्या कौशल शिविर में भेजने हेतु बताया गया। गोष्ठी में प्रताप सिंह अंचल, मोती लाल महतो, भरत सिंह मंडलोई, वीरेंद्र सिंह , एवं क्षेत्र के गायत्री परिवार के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*