भाजपा - कांग्रेस ने एक दूसरे के विरोध में जलाए पुतले
बोरगांव (चेतन साहू) - भाजपा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सीएम कमलनाथ का फुंका पुतला तो वहीं व कांग्रेसियों ने भी भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा का पुतला दहन किया।
भाजपा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष वी डी शर्मा के संबंध अनर्गल टिप्पणी करने वाले कांग्रेस मध्यप्रदेश के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन गुरुवार को शिवाजी महाराज चौक सौसर में शाम 6 बजे सभी भाजपा नेताओं की उपस्थिती में किया गया ।
वही भाजपा के द्वारा पूर्व सीएम कमलनाथ का पुतला फूंकने से आक्रोशित विधानसभा युवा कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए छत्रपति शिवाजी चौक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा का पुतला दहन कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में किया गया।
कांग्रेस और भाजपा के नेता चुनावी मुद्दे के साथ ही दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं चुनाव सरगर्मी से जिले एवं तहसील की सीयासी तपीस फिर एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही है।
*आजतक 24 अखबार से जुड़ने के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770*