वैक्सीनेशन पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त
रतलाम (यूसुफ अली बोहरा) - राज्य शासन के निर्देशानुसार 12 सितम्बर तक रतलाम जिले की सम्पूर्ण पात्र आबादी का शत-प्रतिशत प्रथम डोज का वैक्सीनेशन किया जाना है। इस हेतु समस्त अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को पूर्व से जिम्मेदारी दी गई है तथा संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने उक्त कार्य के सतत् पर्यवेक्षण हेतु वैक्सीनेशन पर्यवेक्षण अधिकारी भी नियुक्त किए है। इसके तहत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती मीनाक्षी सिंह सैलाना, बाजना तथा रतलाम ग्रामीण एवं अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे रतलाम, जावरा, पिपलौदा तथा आलोट में वैक्सीनेशन का कार्य दी गई समय सीमा में सम्पन्न करवाएंगे।
Tags
ratlam