बिग बॉस 13 विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से 40 वर्ष की उम्र में निधन
अभिनेता सिद्धार्थ शुल्का का 40 साल की उम्र में निधन हो गया है। Siddharth Shukla Bigg Boss 13 के विजेता बने थे। अब तक की जानकारी के मुताबिक, हार्ट अटैक से Siddharth Shukla का 40 साल की उम्र में निधन हुआ है। बीती रात मुंबई में उनकी तबीतय बिगड़ी थी। दवा लेने के बाद वे सोने चले गए थे। सुबह उठाया गया तो वे बेहोश हालत में मिले। तत्काल कूपर अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया है। Siddharth Shukla के फैन्स के लिए यह बहुत बुरी खबर है। उन्होंने 2008 में अपने करियर की शुरुआत की थी और अपने अभिनय की बदौलत ख्याति हासिल की थी। उन्होंने बालिका वधू सीरियल में शानदार काम किया था। उनकी फिटनेस देखते हुए इस बात पर भरोसा करना मुश्किल है कि हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ है।
Tags
entertainment