मारवाड़ी सेन सद्भावना मंच एवं सेन समाज द्वारा आनलाईन कराते प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन | Marwadi sen sadbhavna manch evam sen samaj dvara online karate prashikshan

मारवाड़ी सेन सद्भावना मंच एवं सेन समाज द्वारा आनलाईन कराते प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

मारवाड़ी सेन सद्भावना मंच एवं सेन समाज द्वारा आनलाईन कराते प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

अलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - मारवाड़ी सेन सद्भावना मंच एवं श्री सेन समाज आलीराजपुर के संयुक्त तत्वावधान में  आनलाईन कराते प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम ब्लेक बेल्ट एवं अंतर्राष्ट्रीय कराते खिलाड़ी कु़ सुष्मिता गेहलोद द्वारा दिनांक 10/8/21 से 20/8/21तक प्रत्येक दिन शाम 5 से 6 बजे तक गुगल मीट एप्लीकेशन के माध्यम से दिया जाएगा। प्रत्येक  माता-पिता को अपने बच्चों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। बच्चों का खेलों में भाग लेने से टीम भावना का विकास होता है, मानसिक एवं शारीरिक ताकत बढ़ती है। जिससे वे जीवन की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनते हैं। तथा लैंगिक समानता की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। हमारा मंच लड़कियों को सशक्त, शक्तिशाली, आत्मविश्वास जगाने का प्रयास कर रहा है। उपरोक्त जानकारी मारवाड़ी सेन सद्भावना मंच मध्य प्रदेश के संयोजक एवं श्री सेन समाज आलीराजपुर के अध्यक्ष नवीन सेन ने दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post