जंगली सूअर ने किसान की फसल की बर्बाद
खमारपानी (राजेन्द्र जाम्बोलकर) - विकासखंड बिछुआ के खमारपानी अंतर्गत ग्राम पलासपानी मै जंगली सुअर द्वारा मक्के की फसल को किया नुकसान। पलासपानी निवासी भगवान दास साहु की दो एकड़ मै लगी मक्का पूरी तरह बर्बाद कर दी गई। किसान भगवान दास साहु ने जानकारी देते हुए बताया कि रात मै लगभग 2 बजे जंगली सुअर द्वारा उनकी मक्का बर्बाद की गई जिस से लगभग 1 लाख का नुकसान हो गया है जब उस बिट के नाकेदार से उन्होंने बात की तो उनकी बात मजाक मै ले ली। कोरोना को लेकर वैसे हि किसान परेशान हैं। किसान कैसे भी उधार कर्ज लेकर फसल बोता है । अब किसान शासन प्रशासन से यही मांग कर रहा है कि उसे कुछ मुआवजा के रूप मे उनकी आर्थिक मदत की जाए।
Tags
chhindwada