जन साहस संस्था व ट्रेडक्राफ्ट संस्था द्वारा राशन वितरण | Jan sahas sanstha va tradecraft sanstha dvara rashan vitran

जन साहस संस्था व ट्रेडक्राफ्ट संस्था द्वारा राशन वितरण

जन साहस संस्था व ट्रेडक्राफ्ट संस्था द्वारा राशन वितरण

अलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - जन साहस संस्था व ट्रेडक्राफ्ट संस्था के सम्मिलित प्रयास से मुक्ति प्रोग्राम का क्रियानवयन अलीराजपुर जिले के 40 गांवों में किया जा रहा हैं |  ग्राम गिराला, भवरी,एवं रामसिंह की चौकी में प्रोग्राम के जिला समन्वयक अलताफ हुसेन तथा ट्रेडक्राफ्ट संस्था से नरेन्द्र राठौर के मार्गदर्षन में जिला अलीराजपुर श्रम विभाग से मुख्य अतिथि के रूप में श्रम निरीक्षक रघुनाथ जमरा एवं भुरसिंह  चौहान की विषेष उपस्थिति में जिले के 80 एकल परिवार, विद्यवा महिला बुजुर्ग व दिव्यांग व्यक्ति व जरूरतमंद परिवारों को राषन, मास्क एवं सेनिटाइजर का वितरण किया गया |  कोरोना संक्रमण के संबंध में सामाजिक दुरी का पालन करने की समझाइश दी गई। 

जन साहस संस्था व ट्रेडक्राफ्ट संस्था द्वारा राशन वितरण

जिला समन्वयक अलताफ हुसैन ने बताया की संस्था अलीराजपुर जिले में पिछले दो वर्षों से विभिन्न मुद्दों पर कार्य कर रहीं हैं और वर्तमान में यह बंधुआ मजदूर, प्रवासी मजदूर,चाइल्ड लेबर, महिला सषक्तिकरण जैसे मुद्दों पर कार्य कर रहीं हैं। संस्था द्वारा मजदूरों के हितो कि रक्षा हेतु निःशुल्क मजदूर हेल्पलाईन का संचालन किया जा रहा हैं। हेल्पलाईन नं. 18002000211 पर प्राप्त हुए काल के आधार पर मजदूरों के केस का निदान किया जाता हैं। कोरोना महामारी होने से कई परिवार अपनी जरूरत पुरी नही कर पा रहे थे, उन्हे संस्था के द्वारा राशन वितरण कर सहायता की जा रहीं हैं। यह कार्य टीम के सदस्यों के सहयोग से किया जा रहा हैं जिसमें विपेसिंह अवास्या ,जगदिश किराड़, तफज्जुल चंदेरी, राजुसिंह भयडि़या, षारदा डावर उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post