तकनिकी मशिनो से वंचित है पांढुरना अस्पताल, स्वास्थ के साथ हो रहा खिलवाड
संबंधित विभाग से वेंटिलेशन मशिन दिलाने की लगाई गुहार
पांढुर्ना (गौरव कोल्हे) - छिन्दवाड़ा जिले मे तेजी से बड़ रहे कोरोना संक्रमण के बाद अब पांढुरना मे भी कोरोना की दहशत लोगो मे दिखाई दे रही है। नगर मे आये दिन 10 से अधिक कोरोना मरिज निकल रहे है | जिन्हे पांढुरना के सिविल (कोविड) अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती किया जा रहा है | वही आधे से अधिक मरिजो को होम क्वारंटाईन किया जा रहा परन्तु इस बिमारी से अधिक पिड़ीत मरीज को नगरीय स्वास्थ केन्द्र सिविल अस्पताल मे भर्ती करने पर उनका इलाज पूर्ण रुप से नही हो पा रहा है वही जिसका मुख्य कारण वेंटिलेशन मशिन को बताया जा रहा है | बता दे की यह कोविड अस्पताल मे ऑक्सीजन तो है परन्तु वेंटिलेशन यूनिट नही है। जिसके चलते संबंधित मरिजो को महाराष्ट्र के नागपुर, वरुड, अमरावती अथवा जिला अस्पताल छिन्दवाडा रिपेयर किया जा रहा है। परन्तु वेंटिलेशन बेड नही मिलने के कारण उनकी जान पर बन आ रही है।
इसी विषयान्तर्गत नगर की समाज सेवी संस्था "जामसावली पदयात्रा समिती" ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौपा था जिसका मुख्य उद्देश कोविड अस्पताल मे रिक्त एम.आर.आई. मशिन, सिटिस्केन, वेंटिलेशन यूनिट को त्वरित लगाने को लेकर था | ताकि इस बिमारी से बचने मे मरिजो को महाराष्ट्र के अस्पतालों पर निर्भर ना होना पडे। तथा इस वैशिक महामारी से अपनी जान गवाना ना पड़े।
धन्यवाद सर आपने विशाल जाम साँवली पद यात्रा समिति की बात जनता हित को ध्यान में रखते हुए शाषन तक पहुचाने में योगदान प्रदान किया,समिति आपकी आभारी है
ReplyDelete