शहर के मुख्य मार्ग शनवारा क्षेत्र में सुने पड़े मकान में अचानक लगी आग, जिससे क्षेत्र में मचा हड़कंप
बुरहानपुर (अमर दिवाने) - शहर के मुख्य मार्ग शनवारा क्षेत्र में एक सुने मकान में अचानक आग लग गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं आग लगने की सुचना मिलते ही निगम के 4 फायर ब्रिगेड की मदद से लगी आग पर तत्काल काबू पा लिया गया। निगम के फायटर कर्मचारियों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इलेक्ट्रिक के वायर में शॉर्ट सर्किट से आग निकल रही थी, मकान में नीचे फोम में आग विकराल रूप ले रही थी जिसके बाद 3 मंजिला इमारत भी आग की चपेट में आ गई ओर इमारत धू-धू कर जलने लग गई। वहीं क्षेत्र के रहवासियों कि सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया।
सुने मकान में आग लगने से आसपास की दुकानों और मकानों के रहवासियों में दहशत फैल गई थी। आपको बता दे जिस क्षेत्र में आग लगी थी वही आसपास एक प्लास्टिक वस्तुओ की दुकान, बच्चो का अस्पताल और व्यस्तम मार्ग होने से भारी भीड़ जमा हो गई थी। गनीमत ये रही की आग पर फायर ब्रिगेड की मदद से तत्काल काबू पा लिया गया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया, आग से कोई जनहानि नही हुई है।
