गोलीकांड में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत | Goli kand main ghayal yuvak ki upchar ke douran mout

गोलीकांड में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

गोलीकांड में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

उज्जैन (रोशन पंकज) - उज्जैन 8 दिन पहले फ्रीगंज में हुए गोलीकांड में घायल युवक की आज तड़के 5 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। घटनाक्रम के 2 दिन बाद ही पुलिस ने गोली चलाने वाले दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर उनसे पिस्टल बरामद कर ली थी।

माधवनगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि 9 अप्रैल की शाम फ्रीगंज क्षेत्र माधव नगर अस्पताल के गली में बाइक सवार लोकेश उर्फ काजू परमार 21 वर्ष निवासी कीर्ति नगर नानाखेड़ा को बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने गोली मार दी थी। गोली मारने वाले युवकों का पहला फायर भी चूक गया था दूसरी गोली चलाने पर लोकेश की कमर और पेट के बीच लगी थी। लोकेश जान बचाने के लिए फ्रीगंज से दरगाह मंडी चौराहा तक भागा था। घटनाक्रम के बाद चिमनगंज थाना पुलिस घायल लोकेश को जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी। जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया था। मामले में 2 दिन बाद गोली चलाने वाले दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर उनसे देसी पिस्टल बरामद की गई थी। घायल लोकेश का ऑपरेशन किया गया था जिसमें गोली शरीर से नहीं निकल पाई थी उसके बाद एक्सरे के माध्यम से पता लगाया कि गोली कहां गोली कहां फंसी हुई है जिसमें सामने आया था कि गोली उसके सीने में फंसी है दोबारा से ऑपरेशन कर गोली निकाली गई थी लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई 8 दिन चले उपचार के बाद आज तड़के 5 बजे उसकी मौत हो गई। गोली कांड के बाद मामले में प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज किया गया था जिसे अब हत्या में बदला जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post