कोरोना महामारी को देखते हुये होली का पर्व अपने अपने घरों पर मनाये | Corona mahamari ko dekhte hue holi ka parv apne gharo pr manaye

कोरोना महामारी को देखते हुये होली का पर्व अपने अपने घरों पर मनाये

कोरोना महामारी को देखते हुये होली का पर्व अपने अपने घरों पर मनाये

भिंड (मधुर कटारे) - गोरमी नगर के थाना प्रांगण में होली के होली के पावन पर्व को देखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में नायव तहसीलदार शिवदत्त कटारे विशेष अतिथि के रूप में थाना प्रभारी मनोज सिंह राजपूत  सीएमओ अशोक कुमार एवं नगर के गणमान्य नागरिक पत्रकार एवं समाजसेवी उपस्थित थे इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित नायव तहसीलदार शिवदत्त कटारे ने कहा इस बार होली का पर्व कोरोना महामारी की दस्तक को देखते हुए हम सब लोगों को अपने अपने घरों पर ही मनाना है जिससे हम अपने अपने स्वास्थ्य की चिंता कर सकें होली का पर्व रंगो एवं आपसी भाईचारे का पर्व है इस बार हम यह कोशिश करें कि इस पर्व को हम अपने अपने परिवार के साथ मनाएं घर से बाहर ना निकले इसमें हम सब लोगों की भलाई है। 

कोरोना महामारी को देखते हुये होली का पर्व अपने अपने घरों पर मनाये

अंत मे आभार प्रगट थाना प्रभारी मनोज राजपूत ने की। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने भी अपने-अपने सुझाव एवं विचार रखें इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नरवरिया वरिष्ठ नेता राजकुमार जैन गोकुल सिंह परमार पुत्तू सिंह यादव  दलवीर तोमर भगवती थापक  श्रीकृष्ण कटारे  सुमेर यादव जंडेल सिंह भदौरिया अरविंद वर्मा डॉ चुन्नीलाल कर्ण  शिवराज यादव राजेश पंडितअशोक नरवरिया कमल दिक्सित डॉ संतोष तिवारी दिनेश यादव  डॉ धर्मेंद पारासर  मुन्ना खान रणवीर परमार हरिओम कटारे सुरेश सोनी केदार गुप्ता  संतोष भदौरिया अरविंद जैन  राजीव श्रीवास्तव रज्जन भदोरिया  बीपी भदोरिया  अतर सिंह गुर्जर आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments