बाबाजी बालीपुर का जन्मोत्सव आज सादगी पूर्ण तरीके से मनाया जाएगा
मनावर (पवन प्रजापत) - श्री श्री 1008 ब्रह्मलीन यज्ञ पीठाधीश्वर श्री गजानन जी महाराज अंबिका आश्रम श्री धाम बालीपुर में सदगुरुदेव के 101 जन्मोत्सव दिनांक 28 मार्च 2021 रविवार को आध्यात्मिक दृष्टि से मनाया जाएगा। कोविड-19 एवं वैश्विक महामारी एवं भारत सरकार की गाइडलाइन सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए उक्त कार्यक्रम गुरु जी के कृपा पात्र सिर्फ श्री योगेश जी महाराज के तत्वधान में हो रहा है। विश्व की कोरोना महामारी को दूर करने के लिए ब्राह्मणों की टीम द्वारा गायत्री पुरश्चरण के 24 लाख जप,सवा लाख पाठ श्री हनुमान चालीसा पुरुषों द्वारा, सवा लाख पाठ श्री दुर्गा चालीसा महिलाओं द्वारा, 108 पाठ श्रीरामचरितमानस का हो रहा है।विश्व शांति स्थापित करने में एवं महामारी को दूर करने के लिए श्री महाराज जी भगवान रुद्राभिषेक प्रतिदिन कर रहे हैं। संत श्री योगेश जी महाराज ने बताया कि 24 अक्षरों के गायत्री मंत्र का जप का जो फल मिलता है उसी के 24 अवतारों की कथाओं का फल भी मिलता है, वही 24 अक्षरों का मूल मंत्रों का फल भी मिलता है। महामृत्युंजय जप से जो फल मिलता है ,वह मन को फिर स्थिर रखकर ईश्वर की प्राप्ति होती है। बुद्धि, विद्या में विवेक जगाता है ।मन और आत्मा को पवित्र करने का मूल मंत्र है । श्री रामायण जी की आरती ,गणेश जी का आरती, गुरु जी की आरती कर, पूजन अर्चन का कार्य होगा। उसके बाद प्रसादी वितरण होगी। उक्त जानकारी सद्गुरु सेवा समिति के जगदीश चंद्र पाटीदार ने दी।