भूकंप के तेज झटके, लोग घरों से निकले | Bhukamp ke tez jhatke log gharo se nikle

भूकंप के तेज झटके, लोग घरों से निकले

भूकंप के तेज झटके, लोग घरों से निकले

Delhi-NCR पंजाब, जम्‍मू और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके उत्‍तराखंड और नोएडा में भी महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार यह रिक्टर पैमाने पर 6.3 तीव्रता का भूकंप था। दिल्‍ली एनसीआर समेत देश के कई हिस्‍सों में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के ये झटके 10 बजकर 31 मिनट पर महसूस किए गए। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके पंजाब, जम्‍मू कश्‍मीर, हरियाणा समेत उत्‍तर भारत के कई इलाकों में महसूस किए गए। इससे पहले आज ही राजस्‍थान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पंजाब के कई जिले शुक्रवार रात भूकंप से दहल गए। जालंधर, लुधियाना, अमृतसर सहित पूरे पंजाब में रात करीब 10:35 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। 

भूकंप के तेज झटके, लोग घरों से निकले

भूकंप की तीव्रता अत्यधिक थी। दहशत में रात के वक्त लोग घरों से बाहर निकल आए। किसी अनहोनी की आशंका से सिहर उठे। उत्‍तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए। इस भूकंप का केंद्र तजाकिस्‍तान था। रिक्‍टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई है। उत्‍तराखंड के सभी जिले में इसे महसूस किया गया। रात को लोग घरों से बाहर आ गया। उत्तरकाशी में जिला मुख्यालय सहित बडकोट, भटवाड़ी, नौगांव में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भूकंप के परिणामस्वरूप हताहतों की संख्या या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ। झटके महसूस करने के के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। भूकंप के बाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया और क्षेत्र में सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, "दिल्ली में झटके महसूस किए गए। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना।"

भूकंप के तेज झटके, लोग घरों से निकले


Post a Comment

Previous Post Next Post