श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को लेकर हुई बैठक सम्पन्न
धनोरा/छिंदवाड़ा (जयकुमार डेहरिया) - श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र श्री राम मंदिर निर्माण जनजागरण अभियान हेतु बटकाखापा खंड के मंडल भुमका और झिरना में समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ,विहिप,बजरंग दल, भारतीय जनता पार्टी, एकल अभियान के कार्यकर्ता व परासिया जिला के जिला कार्यवाह रविशंकर कहार,जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख किशोर राठौर, उत्तम ठाकुर,मंडल अध्यक्ष सन्तोष यादव,उपाध्यक्ष बंटी सोनी,जयकुमार डेहरिया,सतीष डेहरिया,नीलेश डेहरिया,पंकज धुर्वे,,खंड बौद्धिक प्रमुख संतोष कहार,ऋषि ठाकूर आदि उपस्थित रहे ओर श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर विशेष चर्चा की।
Tags
chhindwada