सांसद चौहान के स्वास्थ के लिए महामृत्युंजय जाप एवं माँ ताप्ती शिव जलाभिषेक आज | Sansad chouhan ke swasthya ke liye mahamrutyunjay jaap

सांसद चौहान के स्वास्थ के लिए महामृत्युंजय जाप एवं माँ ताप्ती शिव जलाभिषेक आज

सांसद चौहान के स्वास्थ के लिए महामृत्युंजय जाप एवं माँ ताप्ती शिव जलाभिषेक आज

बुरहानपुर (अमर दिवाने) - खण्डवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद  नंदकुमारसिंह चौहान के स्वास्थ्य के लिए दादा मित्र मण्डल द्वारा  शुक्रवार, 29 जनवरी को सुबह 10 बजे मोहना संगम स्थित महादेव संगमेश्वर मन्दिर, बोहरडा पर महामृत्युंजय जाप कराया जाएगा। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गजेन्द्र पाटिल ने बताया पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल के मार्गदर्शन में महामृत्युंजय जाप कराया जा रहा है। जाप के साथ ही मोहना संगम से 151 कलसी में मां ताप्ती का जल भरकर महादेव भगवान शिव जी का अभिषेक किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सांसद श्री चौहान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनका इलाज भोपाल में चल रहा हैं। उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए महामृत्युंजय जाप कराया जा रहा है। 

सभी से आग्रह है कि इस जाप में शामिल होकर मान. सांसद जी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News