भारतीय संस्कृति पर बेबाकी से बोले छात्र-छात्राएं व्यापारी संगठन ने किया वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन | Bhartiya sanskrati pr bebaki se bole chhatr chhatrae vyapari sangathan ne kiya vaad vivad pratiyogita

भारतीय संस्कृति पर बेबाकी से बोले छात्र-छात्राएं व्यापारी संगठन ने किया वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

भारतीय संस्कृति पर बेबाकी से बोले छात्र-छात्राएं व्यापारी संगठन ने किया वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

सौसर (गयाप्रसाद सोनी) - व्यापारी संगठन सौसर द्वारा बाजार चोक में भव्य वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय था पाश्चात्य संस्कृति का आधिक्य,भारतीय संस्कृति के लिए घातक है, आयोजन में कक्षा 9वी से लेकर तो स्नातक तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

भारतीय संस्कृति पर बेबाकी से बोले छात्र-छात्राएं व्यापारी संगठन ने किया वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

कार्यक्रम का व्यापारी संगठन अध्यक्ष दिलीप बागडे, निर्णायक मंडल के सदस्य श्रीमती शैलजा बत्रा, सूर्यकीर्ति काले, डॉ मीना शर्मा,एड हेमंत गोहाड़े,अनिल ठाकरे,अनिल पालीवाल, वहीदभाई कच्ची, महेंद्र लोनारे,सुरेश गवनेकर, के द्वारा भारत माता के प्रतिमा पूजन के साथ शुभारंभ किया गया, कार्यक्रम का संचालन संदीप बागडे,मुकेश बागडे,तनुज सूर्यवंशी, के द्वारा किया गया।

भारतीय संस्कृति पर बेबाकी से बोले छात्र-छात्राएं व्यापारी संगठन ने किया वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

इस दौरान गायिका श्रीमती अर्चना गुप्ता, गायक मदन चावके के द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां भी दी गई,

वादविवाद में इन छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी.........

आयोजन के दौरान पक्ष में प्रथम स्थान पर अक्षय दाभाडे, द्वितीय कु राजेश्वरी सिरसे, तृतीय कु अशफिया खान ने प्राप्त किया,

वहीं विपक्ष में प्रथम स्थान कु सबा कोसर कादरी,द्वितीय कु दीक्षा सूर्यवंशी, तृतीय कु सोफिया शेख ने प्राप्त किया सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र और ट्राफियो से सम्मानित किया गया,आयोजन में चंद्रशेखर जयवार,संजय गवनेकर, सुनील जायसवाल,मनोज जयवार आदि ने सहयोग दिया,

Post a Comment

Previous Post Next Post