गिरदावरी आपत्ति आमंत्रण 25 जनवरी स्वीकार्य | Girdavri apatti amantran 25 january svikary

गिरदावरी आपत्ति आमंत्रण 25 जनवरी स्वीकार्य

बुरहानपुर (अमर दिवाने) - आयुक्त भू-अभिलेख एवं बन्दोबस्त मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में गिरदावरी मौसम रबी वर्ष 2020-21 का कार्य सारा एप के माध्यम से प्रारंभ किया जा रहा है। जिसमें फसल की किस्म के ऑप्शन को भी जोड़ा जा रहा है। जिसमें किसान द्वारा अवगत कराये अनुसार फसल की किस्म की जानकारी भी दर्ज की जा सकेगी। गिरदावरी कार्य में किसानों एवं कृषि/उद्यानिकी विभाग की सहभागिता हेतु एमपी किसान एप का भी उपयोग किया जा सकता है, जिससे किसान स्वयं अपनी फसल की जानकारी दर्ज करने एवं दर्ज जानकारी से सहमत न होने पर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे तथा कृषि/उद्यानीकि विभाग के यूजर भी फसल गिरदावरी की जानकारी के संबंध में एमपी किसान एप के माध्यम से जानकारी दर्ज कर सकते है। वर्तमान बोनी की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए मौसम रबी वर्ष 2020-21 का गिरदावरी कार्य पूर्ण करने निम्मानुसार तिथि निर्धारित की गई है। 20 जनवरी, 2021, तक मौसम रबी वर्ष 2020-21 गिरदावरी, गिरदावरी आपत्ति का आमंत्रण 25 जनवरी, 2021 तक और गिरदावरी आपत्ति निराकरण 31 जनवरी, 2021 तक किया जा सकेगा। 

कलेक्टर प्रवीण सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त कार्य समय-सीमा में शुद्धतापूर्ण से कार्य करवाना सुनिश्चित करें। जिससे कि उपार्जन, फसल बीमा आदि में किसी प्रकार की विसंगति ना हो। उक्त कार्य को प्राथमिकता से समय-सीमा में पूर्ण करें।

Post a Comment

0 Comments