श्री पाटिल के पत्र के बाद शुरू हुवा, इंदौर ईच्छापुर हाईवे की मरम्मत का कार्य
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पाटिल ने कलेक्टर को इंदौर-इच्छापुर हाईवे की मरम्मत के लिए लिखा था पत्र
बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - गडढो से पटे इंदौर-इच्छापुर हाईवे की मरम्मत शुरू करवा दी गई है। 10 दिसंबर को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल ने कलेक्टर को पत्र लिखकर उतावली नदी पुल से ताप्ती नदी पुल तक गड्ढों का भराव कराने की मांग की थी। कलेक्टर ने पाटिल के पत्र और लोगों को हो रही परेशानी को गंभीरता से लिया और हाईवे की मरम्मत शुरू करवाई। श्री पाटिल ने बताया उतावली नदी से लेकर ताप्ती नदी पुल तक हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे हो गए थे। इससे हर दिन हजारों वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। दुर्घटनाएं हो रही थी। लोगों को हो रही परेशानी पत्र लिखकर कलेक्टर प्रवीणसिंह को बताई। इसके बाद उन्होंने मरम्मत शुरू कराई। डामर से गड्ढों का भराव कराया जा रहा है। अब शहर के बीच हाईवे पर लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लोगों को सुविधा होगी। श्री पाटिल ने कलेक्टर प्रवीणसिंह का आभार व्यक्त किया।

