देश का किसान समझदार है, वह जानता है कि नए कृषि कानून किसानो के हित में है, कांग्रेस आंदोलन करवा रही है : सासंद | Desh ka kisan samjhdar hai vah janta hai ki naye krishi kanoon kisano ke hit main hai

देश का किसान समझदार है, वह जानता है कि नए कृषि कानून किसानो के हित में है, कांग्रेस आंदोलन करवा रही है : सासंद

देश का किसान समझदार है, वह जानता है कि नए कृषि कानून किसानो के हित में है, कांग्रेस आंदोलन करवा रही है : सासंद

बुरहानपुर (अमर दिवाने) - पिछले लगभग 16 दिनों से अधिक समय से देश का किसान नए कृषि कानूनों का विरोध प्रदर्शन कर रहा है। आंदोलन के बढते प्रभाव को रोकने और किसानों को किसी के बहकावे में नही आने को लेकर भाजपा द्वारा पूरे देश में सांसदो के माध्यम से जिला स्तर पर कानून की स्थिति साफ करने और नए कृषि कानूनो को किसान हित का बताकर आंदोलन के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराने को लेकर जिला स्तर पर पत्रकार वार्ता आयोजित कर बताया जा रहा है कि नए कृषि कानून किसानों के हित का कानून है। इसी कडी में खरगोन-बडवानी सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल ने यहां पत्रकारों से चर्चा कर बताया कि देश में होने वाला किसान आंदोलन कांग्रेस के इशारे पर किसानों को बरगला कर किया जा रहा है। देश का किसान समझदार है वह जानता हैं कि नए कृषि कानून किसान हित के लिये है, जो कांग्रेस को अपने 55 वर्ष के शासन काल पर एक तमाचा है। 

सांसद गजेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन काल में किसानो के लिए कुछ नही किया। इसी को छुपाने के उददेश से वह किसानो को बरगला कर आंदोलन करा रही है। इस किसान आंदोलन के पिछे कांग्रेस का हाथ है, वह इस आंदोलन के माध्यम से देश में अस्थिरता फैलाना चाहती है। जिसे भाजपा कभी बर्दाश्त नही करेगी। प्रधानमंत्री जी के द्वारा नए कानून के माध्यम से किसानों को अपनी उपज बेचने की पूरी आजादी प्रदान की गई है किसान अपनी उपज को मंडी में एमएसपी के द्वारा बेच सकता है, तथा जिले और प्रदेश के बाहर भी उसे अपनी उपज बेचने की पूरी आजादी होगी जिससे वह आत्मर्निभर बन सकेगा। सांसद ने आगे चर्चा करते हुए पच्छिम बंगाल के मामले में कहा कि वहां ममता बनर्जी का जंगल राज कानून लागू है, उन्हें सत्ता चलाना नही आ रहा है, भाजपा नेताओं पर हमला उनकी बौखलाहट है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें मुंह तोड जवाब देकर सत्ता से बेदखल करेगी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे नेपानगर विधायक श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर, पूर्व महापौर अतुल पटेल व भाजपा के अन्य नेता उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments