राष्ट्रवादी युवा किसान संघठन ने किसानों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सोपा ज्ञापन
बड़ावदा (चेतन जायसवाल) :- प्रदेश में जहाँ खेतो में सिंचाई का दौर जारी है किसान तन मन धन से कड़ी मेहनत कर फसलों को तैयार करने में लगा है तथा दिन रात खेतो में मेहनत कर रहा है तो वही उनकी इस कड़ी मेहनत को चौपट करने में नीलगाय कोई कसर नही छोड़ रही है जो कि किसानों के लिए विकराल है
जी हाँ आपको बता दे की खेतो में लहराती फसलों को नीलगाय का झुंड पल भर में ही नष्ट कर देता है
नीलगायों की इसी समस्या को लेकर राष्ट्रवादी युवा किसान संघटन मुख्यमंत्री के नाम पूरे मध्यप्रदेश में ज्ञापन सौंप रहा है वही यह तस्वीरे रतलाम के बड़ावदा की है जहां भी प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जी व्यास के नेतृत्व में संघटन के कार्यकर्ताओ द्वारा ज्ञापन सोप इस समस्या से निजात की मांग की है इस दौरान राष्ट्रवादी युवा किसान संघटन के श्री प्रवीण व्यास प्रदेश अध्यक्ष nyfo,मीडिया प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मनोज जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष चेतन राठौड़, संभाग अध्यक्ष nyfo अजय राठौर ,किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री रवि राज कुमावत ,नगर अध्यक्ष मीडिया प्रकोष्ठ चेतन जायसवाल, लोकेंद्र सिंह जी, प्रकाश जी, मांगीलाल जी ,जगदीश चौधरी, अजय परमार, भरत सिंह, भंवर सिंह जीवन सिंह, राजेंद्र शिरोमणि एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।