नेपानगर में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व केंद्रीय इस्पात मंत्री ने कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित
बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कैलाश विजयवर्गीय, भारत सरकार में केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने आज नेपानगर में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी श्रीमती सुमित्रादेवी कास्डेकर के समर्थन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया गया।
सम्मेलन में सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, पूर्व मंत्री अंतरसिंह आर्य, नेपानगर के चुनाव प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा, इंदौर संभाग के संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुमित्रादेवी कास्डेकर, पूर्व विधायक सुश्री मंजू दादू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन किया।
0 Comments