कांग्रेसी नेता डॉक्टर गोयल बदनावर विधानसभा समन्वयक नियुक्त | Congressi neta doctor goyal badnawar vidhansabha samanvyak niyukt

कांग्रेसी नेता डॉक्टर गोयल बदनावर विधानसभा समन्वयक नियुक्त

कांग्रेसी नेता डॉक्टर गोयल बदनावर विधानसभा समन्वयक नियुक्त

पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - पीथमपुर कांग्रेस के  नेता डॉ एस आर   गोयल को बदनावर विधानसभा का  समन्वयक नियुक्त किया गया। नियुक्ति मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के  अध्यक्ष श्री कमलनाथ के निर्देश अनुसार अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र चौधरी पूर्व मंत्री के  द्वारा उनके द्वारा पार्टी संगठन के प्रति  समर्पित कार्य को देखते  हुए बदनावर विधानसभा 202 उपचुनाव का समन्वयक   नियुक्त किया  गया।  नियुक्ति पर अल्पसंख्यक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष   हाजी मुजीब कुरैशी धार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुंवर  बालमुकुंद सिंह गौतम सरदारपुर विधायक श्री प्रताप ग्रेवाल पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र बघेल एवं धर्मपुरी विधायक श्री पाची लाल मेडा मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव कविता प्रदीप द्विवेदी पितमपुर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पिंटू जैस्वाल नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष पप्पू असोलिया जगदीश सेन छगन पथरिया पार्षद गोविंद परमार सुनील पंडित जी  आनंद राम करो ले असंगठित कामगार के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ हेमंत  हीरो ले पार्षद पति लालू शर्मा पप्पू पटेल मुस्लिम समाज के सदर  हाजी मुन्ना भाई  वारसी  धार विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संजय  संजय रघुवंशी पीथमपुर शहर कांग्रेस युवक  अध्यक्ष अर्पित नगर सहित अनेक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं  देते हुए  प्रदेश नेतृत्व का आभार माना।  निश्चित तौर से सामाजिक रुप से ऐसी नियुक्तियां होना चाहिए। जिससे कांग्रेस पार्टी   सामाजिक रूप से मजबूत होगी ।डॉक्टर गोयल कांग्रेस पार्टी के लिए  समर्पित होकर कार्य करते हैं ।  गुटिया राजनीति से हटकर जिसको  पार्टी उम्मीदवार बनाती है उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी  को मजबूती दिलाने के लिए  पूरे मन से अपनी ताकत झोंक देते हैं । बदनावर विधानसभा में  अनुसूचित जाति के बहुत अधिक  संख्या में वोट है डॉ गोयल की समाज में बहुत अच्छी पैठ है ।उसका फायदा कांग्रेस पार्टी को निश्चित रूप से दिलाने में डॉक्टर  गोयल  का प्रयास सफल होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post