कलेक्टर एस बी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार द्वारा शस्त्र पूजन किया गया | Collector Sab singh evam police adhikshak lalit shakyvar dvara shastr pujan kiya gaya

कलेक्टर एस बी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार द्वारा शस्त्र पूजन किया गया

कलेक्टर एस बी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार द्वारा शस्त्र पूजन किया गया

कटनी (संतोष जैन) - विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजन का विधान है। ये परंपरा सनातन धर्म से जुड़ी है। इस दिन शस्त्रों के पूजन का खास विधान है। विजयादशमी पर्व यानि बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार, अधर्म पर धर्म की जीत का त्योहार है। इस त्योहार पर शस्त्र पूजा का खास विधान है यहां तक कि हमारी सेना में विजयादशमी के पर्व पर शस्त्र पूजन किया जाता है। पुलिस विभाग द्वारा भी अपने शस्त्रों का पूजन किया जाता है। आज दिनाँक 26 अक्टूबर 2020 सुबह 9:30 बजे विजयदशमी के अवसर पर झिंझरी स्थित जिला पुलिस लाईन परिसर में  कलेक्टर कटनी श्री एस बी सिंह एवम पुलिस अधीक्षक श्री ललित शाक्यवार द्वारा शस्त्र पूजन किया गया एवम विश्व कल्याण के लिए हवन किया। शस्त्रागार में रखे शस्त्रों का पूजन किया गया। 

कलेक्टर एस बी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार द्वारा शस्त्र पूजन किया गया

कलेक्टर कटनी श्री एस बी सिंह एवम पुलिस अधीक्षक श्री ललित शाक्यवार द्वारा वाहनों का पूजन किया गया एवम सभी अधिकारियों द्वारा भी अपने अपने शासकीय वाहन का पूजन किया। शस्त्र पूजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक आर पी मिश्रा, वैज्ञानिक अधिकारी डॉ अवनीश कुमार सिसोदिया, एसडीओपी सुश्री शिखा सोनी, रक्षित निरीक्षक लवली सोनी,निरीक्षक विजय विश्वकर्मा, निरीक्षक बिपिन सिंह, यातायात प्रभारी राघवेन्द्र भार्गव, थाना प्रभारी  उनि बी डी द्विवेदी, उनि नितिन कमल एवम चौकी  के प्रभारी, उनि प्रीति पांडेय सूबेदार सोनम उइके, अंजू लकड़ा, मोनिका खड़से, संजीव रावत, विनोद दुबे, उमेश दुबे, रविन्द्र सिंह, पुलिस लाइन का स्टाफ एवम  सभी वाहनों के आरक्षक चालक उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments