आश्विन नवरात्रि यज्ञ संकल्प | Ashvin navratri yagy sankalp

आश्विन नवरात्रि यज्ञ संकल्प 

आश्विन नवरात्रि यज्ञ संकल्प

अंजड (शकील मंसूरी) - अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आश्विन नवरात्र पर्व शक्ति पीठ पर यज्ञ में आहुतियां प्रदान कर मनाया जा रहा है तृतीय दिवस चंद्रघंटा माता को स्मरण करते हुए विश्वकल्याण की भावना के साथ आहुतियां यज्ञ में समर्पित की परि व्राजक शिवराम पाटीदार ने वैदिक मंत्रोचार के साथ यज्ञ संस्कार करवाए शक्ति पीठ व्यवस्था द्वारा सोशल डीस्टेंसिग बनाकर यज्ञ शाला में प्रवेश दिया जा रहा है शासन के निर्देशानुसार नियम का पालन करते हुए प्रत्येक यज्ञ कुंड पर 4 परिजनों को मास्क पहनकर ही यज्ञ में सम्मिलित किया जा रहा है यज्ञ में नौ दिवसीय लघु अनुष्ठान करने वाले संकल्पित परिजनों को प्राथमिकता प्रदान कि जा रही है भीड़ को एकत्रित न करते हुए केवल 2 पारिया में ही यज्ञ किया जा रहा है।

प्रतिदिन पंच कुंडिय यज्ञ निर्धारित समय सीमा में हो रहा है ध्यान साधना साधक अपने अपने घरों में ही कर के लघु अनुष्ठान की पूर्णाहुति नवमी पर करेगे।

ट्रस्ट मण्डल द्वारा गायत्री मंत्र लेखन की पुस्तिकाएं निशुल्क दी जा रही है सामूहिक ध्यान साधना अनुष्ठान कोविड 19 को देखते हुए शक्तिपीठ पर नहीं किए जा रहे है कोरोना निवारण इम्यूनिटी शक्ति बढाने के लिए घृत अवधारण मंत्रो के साथ परिजनों को नियमित कराया जा रहा है नामकरण , अन्नप्राशन , पुंशवन , मुंडन संस्कार करवाने कि व्यवस्था ट्रस्ट मण्डल द्वारा निशुल्क की गई है

Post a Comment

Previous Post Next Post