5 हजार रूपये का फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार | 5 hazar rupye ka farar inami aropi giraftar

5 हजार रूपये का फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार

5 हजार रूपये का फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर (संतोष जैन) - पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से) द्वारा चेारी, नकबजनी, एवं मारपीट तथा अन्य भादवि एवं माईनर एक्ट के प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं थानों में लंबित वारंटों की तामीली हेतु आदेशित करते हुये फरार आरोपियेां एवं वारंटियों की गिरफ्तारी पर ईनाम भी उद्घोषित किया गया है ।

                    आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उत्तर श्री अगम जैन (भा.पु.से) एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्री अशोक तिवारी द्वारा अनुभाग के थाना प्रभारियों को फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

                    थाना  प्रभारी  पनागर  श्री आर.के. सोनी ने बताया कि थाना पनागर के अपराध क्रमंाक 1019/19 धारा 147, 148, 294,323, 506, 325, 307, 302 भादवि, 3(1)द,3(1)ध,3(2)5 क एससीएसटी एक्ट के प्रकरण में घटना दिनाॅक से फरार आरोपी सोनू यादव पिता ओमकार यादव निवासी नई बस्ती परियट एवं अमर उर्फ अनिकेत  उर्फ अमित यादव पिता अंजनी कुमार यादव, निवासी ग्राम सरदा थाना खितौला की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से) द्वारा 5-5 हजार रूपये का ईनाम उद्घोषित किया गया । आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार हर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी।

                आज दिनाॅक 19-10-2020 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर परियट में घेराबंदी करते हुये उप निरीक्षक आकाश दीप एवं आरक्षक सुशील त्रिपाठी के द्वारा फरार आरोपी अमर उर्फ अनिकेत उर्फ अमित यादव  को पकड़ा गया है, जिसे प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post